ब्रेकिंग न्यूज़

माननीय उच्च न्यायालय के सकारात्मक संज्ञान से डोमरी का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित

चंदौली/वाराणसी: डोमरी गांव के सैकड़ों किसानों को उस समय राहत मिली जब माननीय उच्च न्यायालय ने उपजिलाधिकारी द्वारा दिये गए 2007 के आदेश को रद्द कर पूर्व की स्थिति बहाल कर दिया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता वाराणसी मंडल मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि माननीय उच्च न्ययालय प्रयागराज ने सकारात्मक रुख अपनाते हुवे 2007 में उप जिलाधिकारी सदर द्वारा दिये गए गंगरेत पर रोक लगा दिया जिससे अब स्थिति पूर्व की भांति हो गयी।किसानों की जमीन को 2007 में सरकारी अभिलेखों से बेदखल कर जमीन से भी बेदखल कर दिया गया था। अब किसानों को बकायदा नोटिस भेजकर उनके पक्ष को सुना जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि धरने स्थल पर तहसीलदार सदर नायब तहसीलदार सदर और नायब तहसीलदार नगर निगम धरने पर पहुंचे और माननीय उच्च न्यायालय की कॉपी संघर्ष मोर्चा को दिया साथ ही घोषणा किया कि नगर निगम द्वारा 2 अक्टूबर को घोषित वृक्षारोपड़ को रद्द कर दिया गया है, अब कोई नया स्थायी काम नही होगा,जल्द ही काटे गए किसानों का नाम खतौनी में दिखने लगेगा और अब किसान अपने खेती में काम कर सकते है, कई किसान ट्रैक्टर लेकर अपने खेत मे पहुंचे और खेत की जुताई कर सरसों का बीज डाला। किसान अपने खेत को खेती करने पर बहुत खुश नजर आए।जल्द ही चौधरी राकेश टिकैत का एक कार्यक्रम वाराणसी के डोमरी में होगा। डोमरी जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष वृंदा पटेल ने बताया कि पूरे डोमरी गांव में खुशी की लहर है। ऐसा लग रहा है जैसे निष्प्राण शरीर में जान आ गया। कोर्ट के आदेश के बावजूद अभी भी जल निगम के अंतर्गत किसान की भूमि में बन रहा सीवरेज प्लांट पर काम हो रहा है। जो माननीय न्यायालय का इसके बारे में अवमानना है। इसकी बात धरने पर आए अधिकारियों से रखा गया तो उन्होंने कहा कि कल बन्द हो जाएगा।इस आस्वासन पर धरने को स्थगित किया गया साथ मे आये अधिकारियों से बताया कि कल परम्परा के मुताबिक गांधी और शास्त्री जी की जयंती पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार धरने स्थल के बगल में भारतीय किसान यूनियन मनाएगा,जिसपर धरने स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने इसकी अनुमति दिया। धरने स्थल पर भाकियू टिकैत के पूर्वांचल उपाध्यक्ष लक्ष्मण मौर्या मंडल अध्यक्ष विंध्य अनिल सिंह मंडल प्रवक्ता वाराणसी मंडल मणि देव चतुर्वेदी एवम डोमरी जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष वृंदा पटेल

उपाध्यक्ष दीपक पटेल,महामंत्री उमानाथ संगठन मंत्री लालबहादुर, कोषाध्यक्ष अरविंद साहनी, सचिव राजेश पटेल, सूचना मंत्री मंजे लाल पटेल, चंद्रशेखर सिंह,महेंद्र,जयंत पटेल,नत्थू सिंह,शम्भू नाथ,रामाश्रय पटेल, बैजंती देवी,शकुंतला देवी लालमनी देवी,मालती देवी,जगवंती देवी, लालती,सितारा, मालती साहनी,काली साहनी,मन्जो देवी,चिंता देवी के साथ सैकड़ों महिलाये मौजूद रही। पंचायत की अध्यक्षता लाल चंद पटेल और संचालन भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता मणि देव् चतुर्वेदी ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button