यूपी जोन शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में मेजबान चंदौली तीसरे स्थान पर रही।

कुरहना,चंदौली: 44 वीं यूपी स्टेट जोन4 शूटिंगबॉल जूनियर बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन चंदौली शूटिंग बॉल संघ के द्वारा कुरहना स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें गोरखपुर,बलिया, चंदौली,वाराणसी,आजमगढ़ के बालक- बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में लीग सिस्टम के आधार पर प्रत्येक टीम एक दूसरे से मुकाबला की जो प्रत्येक मैच 21-21 सेट का खेला गया।

चंदौली शूटिंग बॉल एसोसिएशन के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि बालक वर्ग में आजमगढ़ प्रथम स्थान, वाराणसी द्वितीय स्थान तथा चंदौली तृतीय स्थान पर रही जबकि बालिका वर्ग में वाराणसी प्रथम स्थान, आजमगढ़ द्वितीय स्थान तथा चंदौली तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के यह टॉप 3 जिला 24 से 25 तक मैनपुरी में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
चंदौली शूटिंग बॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतीश जिंदल तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ ओपी सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं तथा चंदौली के खिलाड़ियों द्वारा सराहनीय प्रदर्शन रहा और उन्हें स्टेट प्रतियोगिता में जीत की शुभकामनाएं,वहीं प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दिवाकर यादव ने सबका धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा के शूटिंग बॉल खेल वॉलीबॉल जैसा ही मिलता जुलता है जो काफी रोमांचकारी खेल है। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन सूर्यभान सिंह यादव, डीन आरपी सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट डिंपल सिंह, प्रधान उदयभान सिंह यादव, रमेश यादव इत्यादि उपस्थित रहे। मैच में रेफरी जज की भूमिका में अखिलेश पटेल,हर्ष यादव, अनीश सिंह,निकिता, शालिनी जायसवाल, सुनीता कुमारी रही।यूपी शूटिंग बॉल संघ के महासचिव तारकेश्वर सिंह,गोरखपुर सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, आजमगढ़ से प्रज्ञा नन्द सिंह, बलिया से अस्लम वारसी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।रामबली यादव,धनराज, यादव,अजीत कुमार, प्रताप नारायण चौबे,रोहित यादव इत्यादि उपस्थित रहे।



