ब्रेकिंग न्यूज़

जिला अस्पताल में हुए भर्ती,खेल जगत फाउंडेशन के रतन गुप्ता पर मधुमक्खियों का हमला

डीडी पुरम पार्क में टहलने के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला, कई लोगों को काटा; नगर निगम और जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग

बरेली। खेल जगत फाउंडेशन के रतन गुप्ता पर मंगलवार सुबह गंगाशील हॉस्पिटल के नजदीक डीडी पुरम पार्क में टहलने के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने उन्हें शरीर के कई स्थानों पर काट लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रतन गुप्ता ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।घटना के दौरान पार्क में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों ने पार्क में मौजूद अन्य लोगों को भी अपना निशाना बनाया। घटना के बाद रतन गुप्ता को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

रतन गुप्ता ने इस घटना को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन, नगर निगम और महापौर से पार्क में मधुमक्खियों के खतरे को लेकर तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने आते हैं, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है और जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पार्क का निरीक्षण कराकर मधुमक्खियों के छत्तों की सुरक्षित व्यवस्था की जाए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रतन गुप्ता ने जिला प्रशासन, नगर निगम और महापौर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button