धर्म

शारदीय नवरात्र पर बारूण प्रखंड के विद्यालयों में भक्तिमय कार्यक्रम

बारूण,औरंगाबाद: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बारूण प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौली, प्राथमिक विद्यालय धमनी गोला एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रतनौर में भव्य तथा मनमोहक सांस्कृतिक आयोजनों का संपादन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालयों की प्रतिभावान बालिकाओं द्वारा माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का अत्यंत जीवंत व अलौकिक दर्शन कराया गया, वहीं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रतनौर की छात्राओं द्वारा सुमधुर संगीत एवं नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से माता रानी की भक्तिमय आराधना की गई।

आयोजन के दौरान छात्राएँ माता रानी के विभिन्न रूपों की मनमोहक वेश-भूषा में सज्ज होकर मंच पर अवतरित हुईं। बालिकाओं के उत्कृष्ट अभिनय, सुंदर परिधानों, भक्ति संगीत तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी शिक्षकों, अतिथियों व विद्यार्थियों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसरों में आयोजित माता रानी की इस अलौकिक आराधना से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं हर्षोल्लास से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर बारूण के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नीरज कुमार ने बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों में अपनी महान संस्कृति,परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है। बालिकाओं की इस अलौकिक प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय परिवार को भक्ति रस दिया है।नीरज कुमार, BDO बारूण कार्यक्रम के अंत में माता रानी की आरती उतारी गई एवं सभी श्रद्धालुओं व विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button