धर्म

पीडीडीयू जं. पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा

पीडीडीयू,चंदौली: पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन: पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ / PWI) कार्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यालय एवं कार्यस्थल परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था।

समारोह का मुख्य आयोजन सीनियर सेक्शन इंजीनियर (PWI) रंजय तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर रेल पथ की मजबूती, रेल परिचालन की सुरक्षा, संरक्षा और सभी रेलकर्मियों की कुशलता की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूजन अनुष्ठान में सीनियर सेक्शन इंजीनियर बिन्दे कुमार (SSE), दिलीप कुमार (SSE), शाहबाज़ खान (SSE) तथा कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार (OS) ने मुख्य रूप से भाग लिया और पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

इस भक्तिमय आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में सहयोगी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। सहयोगी मिथिलेश कुमार, कार्तिक मुंडा, संजय कुमार, अमृता कुमारी, महेंद्र कुमार सोनी, अमरेंद्र कुमार भारती, ऋतू प्रिया कुमारी एवं रुपम कुमारी ने उत्साहपूर्वक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली और समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।पूजन के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उपस्थित सभी रेलकर्मियों ने एकजुट होकर निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और भारतीय रेल की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे दिन परिसर में उत्सव और सौहार्द का माहौल बना रहा।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button