ब्रेकिंग न्यूज़

प्लांट डिपो प्रशासनिक भवन में स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) की महत्वपूर्ण बैठक

पीडीडीयू,चंदौली: 10 एवं 11 सितंबर को प्लांट डिपो प्रशासनिक भवन में स्थायी वार्ता तंत्र (PNM) की महत्वपूर्ण बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक वारिज नयन तथा उप मुख्य इंजीनियर/ट्रैक मशीन प्रीतम सिंह, वित्त सलाहकार राकेश कुमार एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी जैश कुमार के मार्गदर्शन में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान यूनियन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं एवं लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल करते हुए आश्वस्त किया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर यूनियन के सभी पदाधिकारियों द्वारा समस्त अधिकारियों का बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।बैठक में केंद्रीय संगठन सचिव एसके शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को केवल आश्वासन देकर लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन मामलों पर पूर्व की PNM बैठकों में समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, उनमें से कई मामलों के लंबित रहने पर यूनियन ने प्रशासन से ठोस एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

बैठक में अध्यक्ष पीड़ी केशव ज्योति जी ने समस्त सुपरवाइजरों के लिए ड्रेस अलाउंस एवं जेईई से सिनियर सेक्सन इंजीनियर पदोन्नति एवं समस्त कर्मचारियों को सीयूजी सीम,MACP का लाभ, सुरक्षा के दृष्टि वाकीटॉकी जैसी सुविधा प्रत्येक मशीन पर होनी चाहिये आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया ।

सचिव पीडी चंद्रिका यादव ने प्लांट डिपो संरचनाशाला और ट्रैक मशीन मे जल्द से जल्द पदोन्नति, संरचनाशाला मे सितंबर 2024 से बकाया ओवर टाइम, ट्रैक मशीन मे काफी समय से लम्बित चल रहे ओवर टाइम,कापरेटिव बैंक लोन संबंधित समस्या, इंस्टीट्यूट का मरम्मत, ट्रैक मशीन और संरचनाशाला मे शौचालय, प्रशासनिक भवन कार्यालय के सभी अनुभागों मे कुर्सी,टेबल, कंप्यूटर, प्रिंटर, अलमीरा,24 घंटे बिजली की व्यवस्था, शौचालय आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

पीड़ी कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने जीडीसी जेई कर्मचारियों का आवास भत्ता,न्यू तकनीशियन का लंबित HRA, न्यू तकनीशियन का ससमय पोस्टिंग, एवं महिला के लिए उचित व्यवस्था आदि मुद्दों गंभीरता से उठाया।

संयुक्त सचिव अविनाश राज ने CNC प्लाज्मा कटिंग मशीन से निकल रहे हानिकारक गैस से बचाव हेतु समस्या से अवगत कराये, सुपर वाइजर गण के लिए समुचित व्यवस्था से लैस ऑफिस जिसमे कंप्यूटर,प्रिंटर वाई फाई,AC व कूलर साथ ही साथ पूरे पीडी शेड मे सभी जगह लाइट, पंखा, कूलर एवं वाटर कूलर जैसे मुद्दो को गंभीरता से उठाया।संयुक्त सचिव प्रभात कुमार ने ट्रैक मशीन मे लंबित पड़े MCM के पदोन्नति, रेलवे सिक मे रह रहे कर्मचारियों के लिए पूरे महीने का वेतन भुगतान का मुद्दा गंभीरता से उठाया।

सहायक सचिव प्रतिश कुमार ने सेफ्टी संबंधित जैसे जूता,ग्लब्स, हेलमेट, और कारखाना का मुख्य गेट जो काफी जर्जर स्थिति में है जिसे बदले जाने की आवश्यकता जैसे मुद्दा को गंभीरता से उठाया।

सहायक सचिव सत्यानन्द प्रसाद ने ट्रैक मशीन शेड मे IOH/POH हेतु मशीनों के लिये उचित बिजली,पानी, शौचालय एवं पाथवे की व्यवस्था, ट्रैक मशीन के कुछ कर्मचारियों का लंबित CTG का शीघ्र भुगतान जैसे मुद्दा को गंभीरता से उठाया।उपाध्यक्ष सीमा देवी ने महिला कॉमन रूम एवं उचित व्यवस्था आदि जैसे मुद्दो को गंभीरता से उठाया।संगठन सचिव प्रवीण कुमार ने दूसरे रेल से आये वैसे 7 कर्मचारी जिनका पेय प्रोटेक्शन का लाभ नही मिला एवं सीनियरिटी लिस्ट तत्काल जारी करने जैसे मुद्दा को गंभीरता से उठाया।यूनियन के अन्य सभी पदाधिकारियो ने कर्मचारी से संबंधित विभिन्न मुद्दो को गंभीरता से रखा।ईबैठक में केशव ज्योति , चंद्रिका यादव , सीमा देवी, मृत्युंजय कुमार,अविनाश राज , प्रभात कुमार , सत्यानंद प्रसाद , प्रतिश कुमार,नीरज पाठक, प्रवीण कुमार, शिवशंकर यादव,अमित एंथोनी मूर्म, मुकेश कुमार उपस्थित थे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button