ब्रेकिंग न्यूज़

रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

वाराणसी,यूपी: रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी की आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रो. राजेश कुमार गुप्ता, चार्टर अध्यक्ष ने की तथा संचालन रो. डॉ. आशीष गुप्ता ने किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य रोटरी गवर्नर रो. पूनम गुलाटी जी की आधिकारिक यात्रा, क्लब के आगामी सोशल प्रोजेक्ट्स, मेंबरशिप ग्रोथ तथा रोटरी फाउंडेशन में योगदान को लेकर विस्तृत चर्चा एवं कार्ययोजना तैयार करना रहा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 सितंबर 2026 को क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एवं रोटरी गवर्नर की आधिकारिक यात्रा संयुक्त रूप से होटल हिंदुस्तान, मलदहिया, वाराणसी में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं।

बैठक में रो. संगीता राय, रो. प्रो. मधु सिंह, रो. अभिमन्यु वर्मा, रो. राहुल चौरसिया, रो. विजय सिंह, रो. दिव्यांक सिंह एवं रो. हरिओम रस्तोगी सहित क्लब के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।अंत में रो. राहुल चौरसिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button