रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह

वाराणसी,यूपी: रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी, रोटरी इंटरनेशनल जिला 3120 का द्वितीय अधिष्ठापन समारोह एवं आधिकारिक क्लब भ्रमण रविवार को होटल वरुणा, सिगरा, वाराणसी में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटेरियन पूनम गुलाटी, मंडलाध्यक्ष, रोटरी इंटरनेशनल जिला 3120, वर्ष 2026-27 रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलाध्यक्ष की कॉलर सेरेमनी के साथ हुआ। इसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा बैठक प्रारंभ करने की घोषणा, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता ने की। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने क्लब की स्थापना से लेकर अब तक की सेवा गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी। सचिव की रिपोर्ट रोटेरियन डॉ. आशीष गुप्ता ने प्रस्तुत की, जिसमें क्लब द्वारा किए गए प्रमुख सेवा कार्यों और आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन संगीता राय एवं रोटेरियन प्रोफेसर मधु सिंह ने किया। समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय कराया गया तथा नई टीम को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने संबोधन में क्लब की आगामी कार्ययोजना एवं विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों को और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
10 नए सदस्यों का हुआ औपचारिक प्रवेश: समारोह का प्रमुख आकर्षण क्लब में 10 नए सदस्यों का औपचारिक प्रवेश रहा। रोटरी परिवार में शामिल होने वाले नए सदस्यों में रोटेरियन अनुराज मद्धेशिया, रोटेरियन शालिनी शर्मा, रोटेरियन अश्विनी सिंह, रोटेरियन अभिमन्यु वर्मा, रोटेरियन डॉ. अभिषेक गुप्ता, रोटेरियन विजय सिंह, रोटेरियन दिव्यांक सिंह, रोटेरियन धवल कुमार, रोटेरियन प्रोफेसर मधु सिंह एवं रोटेरियन हरिओम रस्तोगी शामिल रहे।
जरूरतमंद बेटी को सिलाई मशीन देकर स्वावलंबन की पहल: समारोह के दौरान क्लब की ओर से एक जरूरतमंद बेटी को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य उसे स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित करना था।क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि किसी जरूरतमंद की सहायता करना सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उसे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया जाए। सिलाई मशीन प्रदान करने की पहल इसी सोच का उदाहरण है।
मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी ने सेवा कार्यों की सराहना की: इसके बाद रोटेरियन प्रोफेसर मधु सिंह द्वारा मंडलाध्यक्ष रोटेरियन पूनम गुलाटी का परिचय प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर क्लब की सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित विशेष एलईडी वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई।अपने संबोधन में मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए सदस्यों को सामाजिक सेवा के नए आयाम स्थापित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को रोटरी परिवार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज में स्थायी एवं सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए निरंतर सेवा कार्य करने पर जोर दिया।
समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष हरि मोहन शाह, डॉ. वी.एन. सिंह, उत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनिल जाजोदिया, प्रशांत नागर, देवाशीष, आयुष्मान सुरेका, राहुल चौरसिया, डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय, जय प्रकाश मौर्या, रुपेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, नागेंद्र जायसवाल, अनिल कुमार, डॉ. अमित मौर्या सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विशिष्टजनों को स्नेह स्वरूप स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। आभार ज्ञापन रोटेरियन डॉ. आशीष गुप्ता ने किया। इसके साथ ही समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
समारोह के प्रमुख संयोजक
समारोह के आयोजन में
पीएचएफ रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता – संस्थापक अध्यक्ष
रोटेरियन डॉ. आशीष गुप्ता – संस्थापक सचिव
रोटेरियन राहुल चौरसिया – संस्थापक कोषाध्यक्ष
रोटेरियन नागेंद्र जायसवाल – संस्थापक क्लब समन्वयक
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



