ब्रेकिंग न्यूज़

सोनार महासमागम काशी में गूंजा सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी का स्वर

वाराणसी यूपी, सांस्कृतिक संकुल, वाराणसी में रविवार को “सोनार महासमागम काशी” का भव्य आयोजन समाज के वरिष्ठ व्यक्तित्व श्री कृष्ण नारायण सोनी जी की अध्यक्षता में हुआ। महासमागम में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, वैवाहिक सहयोग, सर्राफा व्यवसाय और सुनार समाज की राजनीतिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि संख्या, क्षमता और योगदान के अनुरूप सुनार समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इसके लिए नियमित बैठकें आयोजित करने, राजनीतिक दलों के समक्ष समाज की अपेक्षाएं रखने तथा विधान परिषद, राज्यसभा, आयोगों एवं सरकारी संस्थाओं में योग्य प्रतिनिधियों को स्थान दिलाने के लिए संगठित प्रयास करने पर बल दिया गया।

डॉ विनय कुमार वर्मा ने बताया कि सर्राफा व्यवसायियों ने बीएनएस धारा 317 से उत्पन्न समस्याओं के समाधान, जिला स्तर पर पुलिस विजिलेंस कमेटियों के गठन तथा व्यापारियों के साथ होने वाली लूट एवं छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। कारीगरों की GST जॉब वर्क, पुलिस एवं GST विभाग की कार्रवाई तथा सोना-चांदी के बिलों पर प्रीमियम से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से निरंतर संवाद करने का निर्णय लिया गया।

महासमागम ने शिक्षा, संगठन, आर्थिक आत्मनिर्भरता और राजनीतिक सहभागिता को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए एकजुटता का आह्वान किया।कार्यक्रम में भारी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button