ब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर में शव को घसीटकर पोस्टमार्टम हाउस ले जाने का मामला वायरल

बक्सर,बिहार: जिले में मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। पोस्टमार्टम हाउस में एक शव को घसीटकर अंदर ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में कफन में लिपटे शव को एक व्यक्ति रिक्शे से उतारने के बाद जमीन पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम कक्ष तक ले जाता दिखाई दे रहा है।

यह घटना 31 अगस्त 2026 का बताया जा रहा है। रेलवे पैदल पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद जीआरपी ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बिहारी कुमार नामक व्यक्ति ने पहले उसे रिक्शे से उतारा और फिर घसीटते हुए अंदर ले गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जब बिहारी से शव को घसीटने का कारण पूछा तो उसने बताया कि शव उठाने के लिए कम से कम चार लोगों की जरूरत होती है, लेकिन वह अकेला काम कर रहा है। उसने कम मेहनताना मिलने की बात भी कही और बताया कि अकेले होने के कारण शव को घसीटने के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं था।मामले में सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि बिहारी नाम का कोई व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग का कर्मी नहीं है। उनके अनुसार पोस्टमार्टम हाउस में शंकर नामक व्यक्ति कार्यरत है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहारी उनके यहां शव पहुंचाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि जीआरपी की ओर से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है और निजी स्तर पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जाता है। मेहनताना बढ़ाने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस पर उनके स्तर से निर्णय नहीं लिया जा सकता।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button