खेल

महिमा यादव ने जीता स्वर्ण पदक

वाराणसी,यूपी: काशी स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट अकादमी, मुर्दहा बाजार, वाराणसी, उत्तर प्रदेश की होनहार महिला खिलाड़ी महिमा यादव ने अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं शानदार प्रदर्शन के दम पर 70वीं माध्यमिक विद्यालय वूशु प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी एवं वाराणसी का नाम गौरवान्वित किया है।

यह प्रतियोगिता भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन, वाराणसी के खेल प्रांगण में आयोजित की गई।महिमा यादव अब 23 से 26 सितंबर 2026 तक चंदौली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

इस शानदार उपलब्धि पर काशी स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट अकादमी के प्रशिक्षक मनोज कुमार पटेल ने महिमा यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिमा के बारे में कोच ने कहा कि यह आपकी यह सफलता आपकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। हमें विश्वास है कि आप राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अकादमी एवं वाराणसी का नाम रोशन करेंगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button