खेल

चंदौली खेल महोत्सव 2026 के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

चंदौली,यूपी: ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में चंदौली खेल महोत्सव का सम्मान समारोह के तहत खिलाड़ियों को दिया गया प्रमाण पत्र के,मेडल व कैश प्राइज। 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली व खेल जगत फाउंडेशन के तत्वाधान में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा चंदौली खेल जगत फाउंडेशन के महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि इस 10वीं चंदौली खेल महोत्सव में चेस,हाई जंप, स्किपिंग,योग की प्रतियोगिताएं कराई गई थी जिसके अंतर्गत आज ज्योति कॉन्वेंट स्कूल में विभिन्न खेलों के टॉप 10 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र तथा विजेताओं को मेडल,मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया वहीं अपने-अपने वर्ग में प्रथम आए खिलाड़ियों को ₹500 – ₹500 देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान अतिथि के रूप में समाजसेवी शिक्षक लाल बहादुर चौहान,अभिषेक गोस्वामी,विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण मोहन गुप्ता,प्रिंसिपल अनिल मौर्य,वाइस प्रिंसिपल प्रकाश मंडल,अमित कुमार गौतम,सतेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। चेस में आनंद कुमार मौर्य,आयुष यादव ने कांस्य पदक जीते तो अमृत नंदन श्रीवास्तव ने रजत पदक जीता जबकि आदित्य उपाध्याय ने स्वर्ण पदक जीता। हाई जंप में साहिल व आदित्य सिंह ने कांस्य पदक,मोहम्मद अनस ने रजत पदक तथा अली ने स्वर्ण पदक जीता। योग प्रतियोगिता में अर्जुन गुप्ता व आदित्य कुमार ने कांस्य पदक तथा मोहम्मद आरिफ ने रजत पदक जबकि शिवम कुमार ने स्वर्ण पदक जीता वही स्किपिंग में रितिका ने कांस्य पदक तथा दीपिका ने रजत पदक जबकि कुसुम ने स्वर्ण पदक जीती।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button