गाजियाबाद में यूएफओ मार्शल आर्ट्स अकादमी की बेल्ट परीक्षा संपन्न

गाजियाबाद,यूपी: यूएफओ मार्शल आर्ट्स अकादमी, गाजियाबाद में रविवार को बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा का आयोजन केनवा माबुनी शितो-र्यू कराटे फेडरेशन इंडिया के शैली प्रमुख एवं महासचिव शीहान कपिल शर्मा के निर्देशन में किया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार हैं।
बेल्ट परीक्षा में अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया तथा विभिन्न स्तरों की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा के उपरांत सफल खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार बेल्ट प्रदान करने के लिए चयनित किया गया।
परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ी इस प्रकार रहे—येलो बेल्ट: जसपाल, नमन एवं विराट कश्यप, ग्रीन बेल्ट: रोनक शर्मा एवं दिव्यांश शर्मा, ब्राउन बेल्ट: तरणवीर सिंह एवं शिवांश सामंत, ब्लैक बेल्ट: मानसी एवं माही
इस अवसर पर अकादमी के प्रशिक्षक मनोज पवार, अजीत मंडल, कनक मंडल, दीपिका शर्मा एवं कमला सामन सहित खिलाड़ियों के अभिभावक आकाश, प्रदीप कुमार, अविनाश कश्यप, चांदनी कश्यप एवं ममता श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों के अनुशासन, तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास और मार्शल आर्ट्स के प्रति समर्पण की सराहना की गई। परीक्षा लेने वाले शीहान कपिल शर्मा ने सभी सफल खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।



