श्रीगणेशोत्सव में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मुजफ्फरनगर,यूपी: नई मंडी में आयोजित 20वें श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी रंग देखने को मिला। न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति के दौरान पूरा आयोजन स्थल गणपति बप्पा के जयकारों और तालियों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक भावनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां पेश कीं। नन्हे प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों को देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की शिक्षिकाएं गीता मित्तल, शशिकांत एवं यामिनी साराभाई की मौजूदगी भी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सचिन गोयल(जीडी गोयंका स्कूल), विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ पाल, ममता अग्रवाल, अमरीश गोयल, विशाल गर्ग, प्रवीण खेड़ा, हरीश गुप्ता, कमल किशोर गोयल, सुभाष चंद, रेनू गर्ग शोभित गुप्ता, डॉ. अशोक, मनोज अग्रवाल, राकेश शर्मा तथा अग्रिम सिंघल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन में संस्थापक संजय कुमार गर्ग, अध्यक्ष रामपाल तायल, उपाध्यक्ष पंकज सिंघल बॉबी, राजीव सिंघल (सिंघल प्रॉपर्टी), उपाध्यक्ष समकित जैन इत्यादि उपस्थित रहे।



