बारिश के बीच जोश उत्साह से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, गूंजता रहा ‘या रसूल

पीडीडीयू,चंदौली: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मदरसे से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में नमाजी व लोग हाथों में इस्लामिक झंडा लेकर शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों के बीच ‘या रसूल, या रसूल’ की सदाएं गूंजती रहीं।
जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर निकाला गया। इस दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग बारिश में भीगते हुए जुलूस में शामिल रहे और धार्मिक नारों के साथ आगे बढ़ते रहे।
जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में कस्बा चौकी प्रभारी विजय राज और हेड कांस्टेबल भूपेश समेत पुलिसकर्मी भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। लगातार बारिश के कारण पुलिसकर्मियों की वर्दी भीग गई, लेकिन उन्होंने ड्यूटी से हटने के बजाय जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। पुलिस की मुस्तैदी से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।



