विधानसभा पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने एमएलसी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से मिले

मुगलसराय,चंदौली: बिलारीडीह तहसील में मुगलसराय विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर यादव ने सम्मानित अधिवक्तागण से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के समर्थन में 23 अक्टूबर को मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान चन्द्रशेखर यादव ने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को मजबूत समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शिक्षित वर्ग की आवाज को मजबूती देने और उनके हितों को प्रभावी ढंग से उठाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
सपा के विधानसभा पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि सम्मानित अधिवक्तागण लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के इस चुनाव में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं सभी अधिवक्ता साथियों एवं स्नातक मतदाताओं से अपील करता हूं कि आगामी 23 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदरणीय श्री आशुतोष सिन्हा जी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। समाजवादी पार्टी सदैव शिक्षित युवाओं, छात्रों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि अधिवक्ताओं एवं स्नातक मतदाताओं के सहयोग से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और आशुतोष सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटे रहेंगे।समाजवादी पार्टी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।इस दौरान महेश जायसवाल,तस्लीम अंसारी,मुसाफ़िर चौहान,सुदामा यादव,लखेन्द्र बियार,आनंद सिंह,सोनू चौहान,अजय इंद्रेश,अमरनाथ जायसवाल मोनू,महेंद्र माही,कैलाश,आकाश,सतेंद्र, अंकित इत्यादि उपस्थित रहे।



