सीजेपी प्रोटेस्ट क़ो भाकियू टिकैत ने दिया समर्थन

चंदौली,यूपी: दिल्ली मे चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट क़ो भारतीय किसान यूनियन ने पुरे देश मे प्रोटेस्ट क़ो समर्थन दिया।इसी क्रम मे आज बिछिया धरना स्थल बिछींयां मे धरना देकर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार मझवार क़ो ज्ञापन सौपा। मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि देश मे वोट चोरी हुवा है.चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संविधान क़ो धता बताते हुवे फ़ार्म -6 का गलत इस्तेमाल किया और बीएलओ के अधिकारों क़ो ज़मीदोज कर एक अलग से एप्स लांच कर सीधे तौर पर लोगो के नाम क़ो काटा और जोड़ा। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा के साथ साथ मुकदमाँ दर्ज होना चाहिए. भाकियू चंदौली सीजेपी प्रोटेस्ट के साथ है।अगर सरकार ने कोई और दमन नीति अपनाया तो भारतीय किसान यूनियन चंदौली दिल्ली कूच करेगा।
जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि इस समय देश कठिन दौर से गुजर रहा है वर्तमान सरकार वोट चोरी कर सत्ता पे काबिज है।इस वोट चोरी मे अकेले मुख्य चुनाव आयुक्त ही शामिल नहीं है।इसके सूत्रधार प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी है।तत्काल ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा लिया जाय, साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी मे एक जांच कमेटी गठित किया जाय. ज़ब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा नहीं होगा सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा. पंचायत क़ो छोटे लाल यादव भोलई चौहान अलाउद्दीन एडोकेट विद्याशंकर सिंह एडोकेट राजेश कुमार सिंह श्रवण मौर्या विनोद चौहान डॉ राजीव आदि ने सम्बोधित किया।पंचायत मे कन्हैया सिंह प्रभाकर मौर्या रामाधार विश्वकर्मा हाक़िम सुलेमानी जिउतपाल आदि सैंकड़ो किसान उपस्थित रहे।सभा की अध्यक्षता जिला सलाहकार मंत्री रामनारायण यादव और संचालन प्रभाकर सिंह ने किया।



