धर्म

विजयादशमी पर आरएसएस द्वारा वृहद पथ संचलन का आयोजन

चंदौली,यूपी: विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दीनदयाल नगर के तत्वावधान में नगर में भव्य एवं वृहद पथ संचलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में विजयादशमी उत्सव के साथ हुआ। इस अवसर पर विभाग सहकार्यवाह माननीय आशीष कुमार का प्रेरणादायी बौद्धिक प्राप्त हुआ। उन्होंने संघ की विचारधारा, संगठन की शक्ति, अनुशासन, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तत्पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से संघ प्रार्थना की।इसके उपरांत पूर्ण गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन पोद्दार भवन से प्रारंभ हुआ। अनुशासित पंक्तियों में कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवकों ने पूरे नगर का भ्रमण किया। एकरूपता, अनुशासन, संगठनात्मक शक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत यह पथ संचलन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। संघ का पथ संचलन केवल कदमों का सामूहिक अनुशासन नहीं, बल्कि एक विचार, एक लक्ष्य और राष्ट्र के प्रति सामूहिक समर्पण की सजीव अभिव्यक्ति है।     नगर भ्रमण के पश्चात पथ संचलन पुनः कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन पहुँचकर संपन्न हुआ। वहां जलपान के उपरांत स्वयंसेवकों ने विदा लियाl

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button