थाना चकरघट्टा पुलिस टीम ने 02 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी: उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय जे0एम0 चकिया, जनपद चन्दौली द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में 02 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 19 सितम्बर को थाना चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा वारण्ट ST No. 1133/2014, धारा 354(क), 452 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र रामजी, निवासी ग्राम ठठवा, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली, उम्र 28 वर्ष तथा वारण्ट ST No. 73/2026, धारा 305ए, 331(4), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त गनेश पुत्र शान्ता विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बजरडीहा, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली, उम्र 22 वर्ष को घर से समय 6.00 से 7.30 बजे के मध्य गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारन्टी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित न्यायालय चकिया मे प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह,थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौल,उ0नि0 अरविन्द्र कुमार यादव, थाना चकरघट्टा,हे0का0 संजय कुमार साहू,थाना चकरघट्टा,हे0का0 विनोद सिंह यादव,थाना चकरघट्टा,का0 किशन सिंह, थाना चकरघट्टा,का0 प्रणव सिंह,थाना चकरघट्टा,का0 सोमनाथ,म0का0 प्रिया यादव।



