ब्रेकिंग न्यूज़

“स्मृतिशेष शिक्षाविद पद्मिनी श्रीवास्तव मेधा सम्मान से 52 बालिकाएं हुई सम्मानित”

यूपी: स्मृतिशेष शिक्षाविद पद्मिनी श्रीवास्तव की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में उनके पुत्र डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा निरंकारी बालिका इंटर कालेज में “स्मृतिशेष शिक्षाविद पद्मिनी श्रीवास्तव मेधा अलंकरण समारोह” का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में स्थित मां सरस्वती,नागा निरंकारी संत जी की प्रतिमा में माल्यार्पण व शाल पहनाकर व स्मृतिशेष पद्मिनी श्रीवास्तव की प्रतिमा में विद्यालय के उपप्रबंधक, कोषाध्यक्ष,सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। डॉ अनुराग व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को मोतियों की माला व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2025-26 की परीक्षा में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण 52 छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।डॉ अनुराग ने कहा कि उनकी माँ निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में संस्कृत प्रवक्ता थीं और 41 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं उनका हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम हमेशा शत प्रतिशत रहा।उन्होंने हमेशा जरूरतमन्दों की सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित किया।इसी प्रेरणा से यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया व इसी प्रकार प्रत्येक वर्ष बालिकाओं को स्मृतिशेष शिक्षाविद पद्मिनी श्रीवास्तव मेधा सम्मान से अलंकृत किया जाएगा व 11 आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली जाएगी।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या,शिक्षिकाएं व वर्षा श्रीवास्तव,दीपिका श्रीवास्तव, ऐश्वर्या श्रीवास्तव एडवोकेट,सुरेश श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button