ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर चंदौली प्रेस क्लब काव्य सम्मेलन

चंदौली,यूपी: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर चंदौली प्रेस क्लब की ओर से आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन की शाम साहित्य, संस्कृति और सम्मान के नाम रही। इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।ओजस्वी कविताओं से देशभक्ति का जज्बा जगाया, तो किसी ने हास्य और व्यंग्य की धार से लोगों को खूब गुदगुदाया। वहीं, श्रृंगार, प्रेम, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कवियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

इस गरिमामय अवसर पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री सुभाष तुलस्यान जी को उनके सामाजिक योगदान और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। उनका सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने और अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाली उस भावना का सम्मान है, जो समाज को जोड़ने और आगे बढ़ाने का काम करती है।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर पत्रकारिता, साहित्य और समाजसेवा का यह सुंदर संगम अपने आप में विशेष रहा। पत्रकारिता जहां समाज की आवाज बनकर लोकतंत्र को मजबूत करती है, वहीं साहित्य अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को सोचने, समझने और संवेदनशील बनने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से साहित्यिक और सामाजिक चेतना को नई ऊर्जा मिलती है।

चंदौली प्रेस क्लब का यह आयोजन निश्चित रूप से यादगार रहा। देश के नामचीन कवियों की रचनाओं, साहित्य प्रेमियों की मौजूदगी और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के सम्मान ने इस शाम को खास बना दिया। आयोजक मंडल में अमरेंद्र पांडेय,ब्रजेश कुमार, आसाराम यादव, पवन तिवारी, कमलेश तिवारी,कृष्ण मोहन गुप्ता,निगम,सूर्य प्रकाश इत्यादि चंदौली प्रेस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button