ब्रेकिंग न्यूज़

RMS Academy में विद्यार्थियों को दिया गया मार्शल आर्ट्स एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

चंदौली,अमरा:अमरा तिराहा स्थित RMS Academy में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मार्शल आर्ट्स एवं सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली एवं खेल जगत फाउंडेशन के जिला सचिव और खेल विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण का नेतृत्व चंदौली कोबुडो मार्शल आर्ट संघ, जिला बॉक्सिंग संघ एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव, खेल विशेषज्ञ एवं एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने किया। उनके साथ मार्शल आर्ट्स, बॉक्सिंग एवं योग की खिलाड़ी कुसुम यादव ने भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया।

इस दौरान बच्चों को फेस एवं स्टमक अटैक से बचाव तथा विभिन्न डिफेंस तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों के जोड़े बनाकर उन्हें प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया, जिससे वे सीखी गई तकनीकों को व्यवहार में समझ सकें। सत्र के अंत में योगाभ्यास एवं मेडिटेशन भी कराया गया, जिससे विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मानसिक एकाग्रता का विकास हो सके।

इस अवसर पर RMS Academy विद्यालय के मैनेजर सुधीर नारायण सिंह, डायरेक्टर अमित कुमार सिंह, प्रिंसिपल रजनी सिंह, एकेडमिक प्रिंसिपल एस.एम.आर. कुशवाहा सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button