वाराणसी के मनोज कुमार पटेल बने जिला सॉफ्ट टेनिस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव

वाराणसी,यूपी: वाराणसी जिला सॉफ्ट टेनिस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव पद पर मनोज कुमार पटेल की नियुक्ति की गई है। उनकी यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव आदरणीय प्रशांत मिश्रा द्वारा की गई है।
मनोज कुमार पटेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से वाराणसी जनपद में सॉफ्ट टेनिस खेल के विकास एवं विस्तार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, जिले के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को भी बल मिलेगा।
मनोज कुमार पटेल की नियुक्ति से वाराणसी में सॉफ्ट टेनिस की गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में सकारात्मक पहल होने की अपेक्षा है।इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मनोज कुमार पटेल को खेल जगत एवं शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।



