5 वीं जिला स्तरीय चंदौली योगा चैंपियनशिप में 235 खिलाड़ियों दिखाई संतुलन

चंदौली: 5 वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन कैथापुर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल मुगलसराय में योगा एसोसिएशन आफ चंदौली व स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के तत्वाधान में संपन्न हुआ जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में डालिम्स सनबीम स्कूल, प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, एनबीए अकैडमी के 235 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर रिद्धि पांडे ने मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया जबकि इस कार्यक्रम के अन्य मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर के एन पाण्डेय उपस्थित रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल गुप्ता गुड्डू ,सतीश जिंदल,डिम्पल सिंह, डॉ विनय कुमार वर्मा,कृष्ण मोहन गुप्ता,मदन ओझा,उपस्थित रहे।
योगा एसोसिएशन आफ चंदौली तथा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि इस योग प्रतियोगिता में 10 गोल्ड, 10 सिल्वर, 25 ब्रॉन्ज मेडल के साथ डालिम्स सनबीम स्कूल कैथापुर प्रथम स्थान पर रही जबकि 10 गोल्ड ,9 सिल्वर, 22 ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय स्थान पर रही तथा 5 गोल्ड ,5 सिल्वर, 7 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रही। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट दुर्गेश पाण्डेय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील कुमार द्विवेदी ने किया।
इस दौरान विजेता खिलाड़ियों में 2013 आयु वर्ग में सोनाक्षी जायसवाल प्रथम,सुगंधा द्वितीय, रोजी जनत तृतीय स्थान पर। 2022 आयु वर्ग में आर्यन प्रथम स्थान,सिद्धार्थ द्वितीय स्थान,दीपक तृतीय स्थान पर रहे। 2012 आयु वर्ग में अंजली दुबे प्रथम स्थान, एंजेल द्वितीय स्थान, श्रद्धा तृतीय स्थान पर जबकि 2021 बालक वर्ग में इवान प्रथम स्थान अर्पण ,द्वितीय स्थान कार्तिक उपाध्याय,तृतीय स्थान वहीं 2017 आयु वर्ग में आराध्या प्रथम स्थान, जय द्वितीय स्थान,श्रेया केशरी तृतीय स्थान पर। 2019 आयु वर्ग में काव्या त्रिपाठी प्रथम स्थान,आकृति द्वितीय स्थान, इंसा सिद्दिकी तृतीय स्थान पर रहे। 2013 आयु वर्ग में पवन प्रथम स्थान, रितेश द्वितीय स्थान, कैफ वाली तृतीय स्थान पर। 2011 आयु वर्ग में ऋषिकेश प्रथम स्थान, अभय द्वितीय स्थान, विशाल कुमार तृतीय स्थान पर हैं जबकि 2017 आयु वर्ग में सोनम पाल प्रथम स्थान, दीक्षा द्वितीय स्थान, नव्या केसरी तृतीय स्थान पर। 2022 आयु वर्ग में प्रिया प्रथम स्थान,त्रिषिका द्वितीय स्थान, दिव्या तृतीय स्थान पर रही। 2015 आयु वर्ग में दीपाली प्रथम स्थान अनन्या द्वितीय स्थान, सुहानी तृतीय स्थान पर रही।इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका में शालिनी जायसवाल, सुनीता कुमारी, कुसुम यादव रही।



