खेल

एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में चमके वाराणसी के अंपायर आकाश प्रजापति

वाराणसी,यूपी: वाराणसी के प्रतिभाशाली क्रिकेट अंपायर आकाश प्रजापति ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई। चेन्नई में 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 12 देशों की महिला एवं पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया।

इस चैंपियनशिप में भारत सहित श्रीलंका, बहरीन, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान, नेपाल, कुवैत, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत 12 देशों की टीमों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वाराणसी के आकाश प्रजापति का अंपायर के रूप में चयन होना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मैदान पर निष्पक्षता, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनकी इस उपलब्धि से वाराणसी के खेल जगत में खुशी की लहर है।

विशेष बात यह है कि आकाश प्रजापति वर्तमान में वाराणसी स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (MPMMCC) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में अपने नियमित कार्यों की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ क्रिकेट अंपायरिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय रहकर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना सकता है।आकाश प्रजापति की इस उपलब्धि ने वाराणसी का गौरव बढ़ाया है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button