महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

वाराणसी,यूपी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन जे.एन.एम. कॉलेज फॉर एडवांस्ड स्टडीज एंड टेक्नोलॉजी, वाराणसी के तत्वावधान में दिनांक 4 एवं 5 नवंबर 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल के एथलेटिक्स ट्रैक पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अमरिंदर सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव, संस्थापक दशरथ सिंह, डायरेक्टर डॉ. जयंत वर्धन सिंह, सीओओ प्रिया सिंह, आयोजक सचिव डॉ. एस.पी. सिंह, खेल प्रभारी राम ललित पटेल सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सफल बनाने में वाराणसी एथलेटिक एसोसिएशन के मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय कोच श्री दिनेश जायसवाल तथा उनकी पूरी तकनीकी टीम का विशेष योगदान रहा। सभी अधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के समन्वित प्रयास से यह प्रतियोगिता बिना किसी विवाद के अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
प्रतियोगिता का परिणाम: पुरुष वर्ग, प्रथम स्थान – मां खंडवारी पी.जी. कॉलेज, द्वितीय स्थान – सिएट कॉलेज,तृतीय स्थान – महादेव पी.जी. कॉलेज
महिला वर्ग, प्रथम स्थान – सिएट कॉलेज, द्वितीय स्थान – मां खंडवारी पी.जी. कॉलेज,तृतीय स्थान – जे.एन.एम. कॉलेज।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों, विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों, चयनकर्ता, तकनीकी अधिकारियों, वाराणसी एथलेटिक एसोसिएशन तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।खेल प्रभारी राम ललित पटेल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं।



