धर्म

लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पर जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला ने शुभकामनाएँ दीं

बक्सर,बिहार: जिला पदाधिकारी शसाहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। घाटों पर की गई बैरिकेडिंग को पार कर आगे न जाएं तथा गहरे पानी में उतरने से बचें। खतरनाक एवं असुरक्षित घाटों पर जाने से परहेज करें। छठ घाटों पर पटाखे न जलाएं तथा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में गंदगी नहीं फैलाने को लेकर निवेदन किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button