धर्म

चंद्रिका यादव को मिला ‘गोवर्धन श्री’ सम्मान

वाराणसी,यूपी: गोवर्धन पूजा समिति वाराणसी की ओर से 10 नवम्बर को नमो घाट पर अखिल भारतीय पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा विशिष्ट अतिथि परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व सांसद डीपी यादव और मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को ‘गोवर्धन श्री’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कुश्ती के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए चन्द्रिका यादव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘गोवर्धन श्री’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

चन्द्रिका यादव ने पहलवानी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन, डीडीयू के सचिव हैं। रेलवे प्लांट डिपो, डीडीयू में कार्यरत हैं।कार्यक्रम की सफलता में समिति के अध्यक्ष विनोद यादव, महामंत्री जयप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष रामकुमार यादव (राजू), केके यादव इतिहास आभार व्यक्त किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button