धर्म
10 नवंबर को होगा विराट गोवर्धन पूजनोत्सव, तैयारियों को लेकर खिड़किया घाट पर हुई बैठक

वाराणसी,यूपी: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में आगामी 10 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘विराट गोवर्धन पूजनोत्सव’ को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह 7 बजे पावन गोवर्धन घाट (खिड़किया घाट) पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति एवं रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित पदाधिकारियों, सम्मानित सदस्यों और प्रबुद्धजनों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए तथा सामूहिक रूप से उत्सव को भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने समस्त धर्मप्रेमियों एवं काशीवासियों से अपील की कि वे 10 नवंबर को सपरिवार पूजनोत्सव में शामिल होकर धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता के इस आयोजन में सहभागिता कर सफल बनाएं।



