ब्रेकिंग न्यूज़

नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए 21-22 और 28-29 नवंबर को विशेष कैंप:डीएम चंदौली

चंदौली,यूपी: आगामी अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर दिनांक 17-11-2026 को जिले में आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची की 01 फोटोप्रति तथा 01 सॉफ्ट कॉपी कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हस्तगत की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी/नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतिम प्रकाशन तिथि (10-04-2026) के समय जनपद में कुल 13,20,890 मतदाता थे। वहीं, 17-11-2026 की स्थिति के अनुसार अब जिले में कुल 13,42,826 मतदाता हो गए हैं, जिनमें 7,29,523 पुरुष, 6,13,272 महिला और 31 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 1,673 मतदेय स्थल एवं 926 मतदान केंद्र हैं।

बैठक में चर्चा के दौरान पाया गया कि जनपद में महिला लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों के सापेक्ष 840 है, जो कि काफी कम है। इसे सुधारने के लिए प्रति हजार पुरुषों पर 913 महिला मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, नए आयु वर्ग के 18,881 मतदाताओं का चिह्नैंकिंग करते हुए उनके नाम जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। मतदाता-जनसंख्या (ईपी) रेशियो को भी सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 17-11-2026 से 16-12-2026 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए दिनांक 21 व 22 नवंबर 2026 तथा 28 व 29 नवंबर 2026 को जनपद के सभी 1,673 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक उपस्थित रहकर सूची का अवलोकन कराने तथा नए नाम जोड़ने व संशोधन का कार्य करेंगे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button