प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने विधिवत मनाई छठ पूजा,आस्था और संस्कृति की अद्भुत झलक दिखी

कुरहना,चंदौली: प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल, कुरहना में छठ महापर्व के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विधिवत छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने छठ पूजा की पारंपरिक रस्मों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर लोक आस्था, परंपरा और संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई।

कार्यक्रम में बांस की बहंगी, ईख, सूप, दंडवत यात्रा तथा नदी में जाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने जैसी परंपराओं का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर छठ के पारंपरिक गीत भी गाए, जिससे पूरा विद्यालय भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
विद्यालय के डायरेक्टर दिवाकर यादव, डीन आरपी सिंह एवं प्रिंसिपल महेश मिश्रा सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। अन्य विद्यार्थियों ने भी छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत छठ पूजा की रस्मों को उत्सुकता और श्रद्धा के साथ देखा। इस आयोजन ने बच्चों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और छठ महापर्व की महत्ता से परिचित कराने के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।



