पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा लोकमत परिष्कार सभा की बैठक

वाराणसी,यूपी: वाराणसी के डाफी स्थित मैक्सवेल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत की कार्यकारिणी द्वारा आयोजित लोकमत परिष्कार सभा की महत्वपूर्ण बैठक में हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक कृष्णानन्द पाण्डेय सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेशजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रहित, सामाजिक दायित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जागरूक जनमत निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अपने विचार व्यक्त किए कि पूर्व सैनिक केवल देश की सीमाओं के रक्षक ही नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रभाव, अनुशासन और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने वाली महत्वपूर्ण शक्ति भी हैं। सैनिकों का सम्मान, उनके परिवारों का कल्याण तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
मैंने सभी पूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित के विषयों पर समाज में सकारात्मक जनजागरण की भूमिका निभाएं तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों को जागरूक एवं जिम्मेदार मतदान के प्रति प्रेरित करें।इस अवसर पर उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य जनों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



