ब्रेकिंग न्यूज़

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में 29 नवम्बर से प्रदेश के वेटलिफ्टिंग योद्धाओं का दिखेगा पराक्रम चार दिन तक

चंदौली,यूपी: कुरहना स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में 29 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 – 27 का आयोजन किया जा रहा है। चंदौली जिला भारोत्तोलन एसोसिएशन के जिला महासचिव प्रदीप यादव ने बताया कि प्रदेश से लगभग 450 से अधिक खिलाड़ियों की उपस्थिति होगी जिसमें 2 बार की ओलम्पिक मेडलिस्ट 3 बार की कॉमनवेल्थ गेम गोल्ड मेडलिस्ट पद्मश्री तथा खेल रत्न अवॉर्डी मीरा बाई चानू की संभावना है। इंडियन वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सहदेव यादव, द्रोणाचार्य अवॉर्डी मीरा बाई चानू के कोच विजय शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष/इंडियन वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी/साउथ एशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सीईओ सबीना यादव इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में आ रही है जिनकी अध्यक्षता में इस राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। आज भारत में वेटलिफ्टिंग का विस्तार तेजी से हो रहा है जिसमें शबीना यादव का योगदान महत्वपूर्ण है और इनके आने से खिलाड़ियों में उत्साह है।

विद्यालय के डायरेक्टर दिवाकर यादव ने कहा कि प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न खेल विद्याओं के प्रति सकारात्मक है और इस राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ओलंपियन, द्रोणाचार्य अवॉर्डी,इंडिया/साउथ प्रेसिडेंट,यूपी प्रेसिडेंट/साउथ एशियन सीईओ का आना जनपद चंदौली तथा अपने विद्यालय के लिए गौरवान्वित क्षण है। विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर(एनआईएस कोच) व स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली जिला महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि इस समय विद्यालय प्रशासन पढ़ाई के साथ विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रहा जिससे विद्यार्थियों का स्वर्णिम विकास हो और इस राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बड़े खेल पर्सनालिटी का आना खिलाड़ियों तथा प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा।

विद्यालय के चेयरमैन उदयभान सिंह यादव प्रधानजी, सूर्यभान सिंह,डीन आरपी सिंह, प्रिंसिपल महेश मिश्रा ने भी अतिथियों तथा खिलाड़ियों के लोकर खुशी व्यक्त की। इंटरनेशनल जज खुशबू यादव,चंदौली जिला भारोत्तोलन एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृपाल यादव भी इस प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर तैयार है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button