अपराध

इनामी भोला भारती गिरफ्तार, गांव की गलियों में कराया पैदल मार्च

अलीनगर,चंदौली: चंदौली के अलीनगर में पुलिस ने इनामी आरोपी भोला भारती को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर इंस्पेक्टर गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार भोला भारती पर पुरानी रंजिश में सुफियान पर लाठी-डंडों से हमला करने और तमंचे से फायरिंग करने का आरोप है। जमानत पर बाहर आने के बाद एक बार फिर जानलेवा हमले के मामले में उसका नाम सामने आया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को उसके गांव लेकर पहुंची, जहां पैदल मार्च कराया गया। इस दौरान वह हाथ जोड़कर ग्रामीणों से दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहता नजर आया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button