चन्दौली पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटर साइकिल की बरामदगी करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सैयदराजा,चंदौली: वादी रणविजय सिंह (निवासी वेदहां धरौली, सैयदराजा, चन्दौली) दिनांक 27.10.2026 को आवश्यक कार्य से जनपद चन्दौली आए थे। वादी द्वारा अपनी सुपर स्पलेंडर मोटर साइकिल (रजिस्ट्रेशन नं० UP67X1123, रंग काला) हनुमन्त सोलर हाउस वार्ड नं० 11, संजय नगर चन्दौली के सामने खड़ी की गई थी और वे आवश्यक कार्य के लिए बाजार चले गए थे। लगभग शाम 07:30 बजे जब वादी वापस आए तो उनकी मोटर साइकिल वहां नहीं थी, अज्ञात चोरों द्वारा उसे चोरी कर लिया गया था। इसके पश्चात वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना चन्दौली में मु.अ.सं. 0519/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी विवरण-उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में बिन्देश्वर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक चन्दौली के कुशल नेतृत्व में थाना चन्दौली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 28.10.2026 को समय करीब 21.37 बजे वाजीदपुर मोड़ के पास से दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिये गये अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही चन्दौली से उक्त मोटर साइकिल चुराई थी, जिसमें चाबी पहले से लगी हुई थी। वे इसे बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पकड़े जाने पर पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1. आजाद पुत्र सुल्तान, निवासी- ग्राम बिछिया कला, थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली, उम्र- करीब 25 वर्ष, 2. राहुल कुमार पुत्र सुजीत, निवासी- ग्राम विछियाकला, थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली, उम्र- करीब 18 वर्ष 06 माह



