विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध मे किसानों का अनिश्चितकालीन धरना फिर शुरू

चंदौली,यूपी: संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व मे किसानों का स्थगित विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में अनिश्चितक़ालीन धरना कल से फत्तेपुर कला मे फिर से शुरू होगा। बता दे कि पहले भी लगभग 26 दिन अनिश्चितकालीन धरना हुवा था।शासन प्रशासन ने किसानों से कई दौर की वार्ता किया।किसानों क़ो आश्वासन पर आश्वासन मिलता रहा. पर आज तक कोई संतोषजनक निर्णय प्रशासन की तरफ से नहीं मिला। विंध्य एक्सप्रेसवे भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने कहा कि अगर स्वीकृत एक्सप्रेस मे किसानों की भूमि अधिग्रहण की जाती है तो किसानो के सामने बड़ा संकट आ जाएगा। पीड़ित किसान सड़क पर आ जायेंगे।
किसान मोर्चा के प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि आज तहसीलदार सदर क़ो कल शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन धरने के बारे मे सुचना पत्र सौपा गया।कल फत्तेपुर कला मे अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ हो जाएगा।धरना शांतिपुर्वक ढंग और अहिंसात्मक रूप से चलेगा।धरने पर रोज एक पीड़ित गांव के किसान धरने पर बैठेंगे. ये क्रम अनवरत तब तक चलता रहेगा कि ज़ब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती. अगर शासन प्रशासन धरने क़ो नजरन्दाज करने का प्रयास किया तो किसान भूख हड़ताल आमारण अनशन के साथ साथ जिला मुख्यालय पर कूच करने का काम करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी। किसान मोर्चा के धटक संगठन और किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण मौर्या ने कहा कि किसान अपनी जान दे देंगे पर अपना ज़मीन नहीं देंगे।ज्ञापन मे मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी तहसील अध्यक्ष कन्हैया सिंह नगर अध्यक्ष डा राजीव मौर्या किसान बीरेंद्र सिंह सदानंद पन्ना लाल विनोद कुमार आदि किसान मौजूद रहे।



