जिला पदाधिकारी साहिला ने किया पहलवान अविनाश को एशियन गेम्स जापान से लौटने पर सम्मानित

बक्सर,बिहार: जिला पदाधिकारी साहिला ने उन्हें सम्मानित करते हुए जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में कुश्ती टीम को सहयोग प्रदान करने में उनकी भूमिका एवं योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की सफलता के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास के साथ-साथ टीम को मिलने वाला सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। खेल के मैदान में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अतिरिक्त टीम के सदस्यों के बीच समन्वय, सहयोग एवं सकारात्मक भावना भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि अविनाश कुमार का कुश्ती टीम को सहयोग प्रदान करने में योगदान खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं टीम भावना को दर्शाता है। ऐसे प्रयास युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
जिला पदाधिकारी शाहिला ने कहा कि जिला प्रशासन बक्सर जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा खिलाड़ियों को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले के युवाओं में खेल के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।जिला प्रशासन बक्सर द्वारा चौसा उप चेयरमैन प्रतिनिधि अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी बॉक्सर विकास राज के छोटे भाई अंतरराष्ट्रीय पहलवान अविनाश कुमार के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



