ब्रेकिंग न्यूज़

कजाकिस्तान में हुए चुनाव में निनाद लालोविक के UWW अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचन पर संजय सिंह बब्लू ने दी बधाई

नई दिल्ली: यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के अध्यक्ष पद पर निनाद लालोविक (Nenad Lalović) के पुनः निर्वाचित होने पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को विश्व कुश्ती जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए उम्मीद जताई कि लालोविक के नेतृत्व में कुश्ती खेल नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कजाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू ने भी हिस्सा लिया और निनाद लालोविक के पक्ष में अपना समर्थन दिया। इस चुनाव में लालोविक ने 140 में से 140 मत प्राप्त कर शत-प्रतिशत समर्थन हासिल किया। इस शानदार जीत को उनके नेतृत्व के प्रति अंतरराष्ट्रीय कुश्ती समुदाय के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

संजय सिंह बब्लू ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनना और भारतीय कुश्ती संघ की ओर से लालोविक के समर्थन में अपना मत देना गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लालोविक का नया कार्यकाल विश्वभर के पहलवानों के कल्याण, कुश्ती के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और खिलाड़ियों के हित में नई पहल मिलना समय की आवश्यकता है। उन्हें उम्मीद है कि लालोविक के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में सकारात्मक प्रगति होगी।भारतीय कुश्ती जगत की ओर से संजय सिंह बब्लू ने निनाद लालोविक को उनकी अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button