खेल

सुखडेहरा के उपेंद्र राय एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप में हुए सम्मानित

भांवरकोल,गाजीपुर: सुखडेहरा गांव निवासी फायरमैन उपेंद्र कुमार राय को बेंगलुरु में आयोजित द्वितीय एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप में सहभागिता और समर्पण के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित हुई, जिसमें तैराकी के प्रति उनके जुनून और खेल भावना को सराहा गया।

वर्तमान में उपेंद्र कुमार राय लखनऊ के बख्शी का तालाब फायर स्टेशन पर तैनात हैं। सरकारी दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ खेल के प्रति उनकी रुचि और सक्रियता उन्हें अलग पहचान दिलाती है। उनकी इस उपलब्धि से सुखडेहरा गांव सहित भांवरकोल क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

उपेंद्र राय के परिवार का तैराकी से पुराना नाता रहा है। उनके चाचा स्वर्गीय ईश्वरदेव राय ने वर्ष 1982 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि उनके बड़े भाई धर्मेंद्र राय राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके हैं। परिवार की इसी खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उपेंद्र राय ने भी अपनी प्रतिभा और समर्पण से पहचान बनाई है।इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button