खेल

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में श्रेया कुमारी गुप्ता का रजत पदक

चंदौली,यूपी: सीआईएससी (CISCE) राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक अमृतसर के श्री गुरु हरकिशन सिंह पब्लिक स्कूल मे आयोजन किया गया था जिसमें श्रेया कुमारी गुप्ता ने 55 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया जिस मे श्रेया गुप्ता ने अपने 17 वर्षीय वर्ग मे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया

श्रेया कुमारी गुप्ता सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के 12th की छात्रा है स्कूल के प्रधानाचार्य अध्यापक और छात्रों ने बधाई दी एस ताइक्वांडो अकादमी के कोच और खिलाड़ियों ने भब्य स्वागत किया

श्रेया कुमारी गुप्ता लगातार 3 वर्षों से नेशनल प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर रही हैं। इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर के प्रांगण में कोच सतीश कुमार के देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार प्रबंधक ओमप्रकाश जायसवाल डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बधाई और शुभकामनाएं दी इसकी जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के सचिव सतीश कुमार ने दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button