पीआईएस स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल में 16 मेडल जीते, विद्यालय में हुआ सम्मन

चंदौली, कुरहना: कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 3 से 4 अक्टूबर तक किया गया जिसमें चंदौली जनपद के प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने 16 मेडल जीत शानदार प्रदर्शन किया।
इस नेशनल प्रतियोगिता में चंदौली जनपद के खिलाड़ियों ने कुल 22 मेडल जीते जिसमें प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने 16 मेडल जीत जनपद का नाम रोशन किया।

चंदौली कोबुडो मार्शल आर्ट्स संघ के जिला महासचिव व यूपी के जॉइंट सेक्रेटरी टीम कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि अंश यादव काता में सिल्वर व फाइट में गोल्ड,अंजली दुबे काता में गोल्ड व फाइट सिल्वर,अर्पित यादव काता व फाइट में ब्रॉन्ज,राघव मेहानी काता व फाइट में ब्रॉन्ज,आद्या पाठक काता व फाइट में ब्रॉन्ज,अभिनव चौहान काता व फाइट में ब्रॉन्ज,अरमान चौहान काता सिल्वर व फाइट में ब्रॉन्ज मेडल,नूर हसन ने काता में सिल्वर व फाइट में ब्रॉन्ज, जीते।
विद्यालय आने पर डायरेक्टर दिवाकर यादव ने खिलाड़ियों को माल्यार्पण करते हुए प्रमाण पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर दिवाकर यादव, डीन आर.पी. सिंह, प्रिंसिपल ए.के.पाण्डेय ने खिलाड़ियों के साथ खेल शिक्षक/टीम कोच कुमार नन्दजी व सुनीता कुमारी को अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण कर बधाई दी।



