खेल

28वीं जनपदीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का समापन

चंदौली, पीडीडीयू: 28वीं जनपदीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 27 का समापन समारोह में आए हुए सभी खिलाड़ियों ,अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन के साथ सम्पन्न हुआ और इस कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के द्वारा समापन किया गया। इस प्रतियोगिता का परिणाम जिसमें अशोक इंटर कॉलेज बाबरी 94 अंक के साथ प्रथम वाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ 91 अंक के साथ द्वितीय तथा नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय 74 अंक के साथ तृतीय रही।

इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में धर्मेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली ने अपना भरपूर सहयोग दिया तथा उनके निर्देशन में यह प्रतियोगिता सकुशल ढंग से संपन्न कराई गई है। इस प्रतियोगिता को कराने में अरुण कुमार जिला क्रीड़ा सचिव जनपद चंदौली का प्रमुख योगदान रहा है। इसके साथ ही ग्राउंड को बनाने से लेकर के मन संचालन तक और कार्यक्रम को गति देने का कार्यक्रम राकेश कुमार सिंह (प्रवक्ता) अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीद गांव चंदौली ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button