ब्रेकिंग न्यूज़

कोबुडो मार्शल आर्ट्स संघ ऑफ यूपी के डॉ. अंशु सिंह सेंगर, कार्यकारी अध्यक्ष व डॉ. विपेन्द्र सिंह परमार उपाध्यक्ष

कानपुर, उत्तर प्रदेश: कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (KMAAUP) के संगठनात्मक विस्तार, मार्शल आर्ट्स के प्रचार-प्रसार तथा युवाओं में आत्मरक्षा एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियाँ की गईं।

इस अवसर पर डॉ. अंशु सिंह सेंगर, डायरेक्टर, सेल्फ-फाइनेंस, विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, नवाबगंज, कानपुर को कार्यकारी अध्यक्ष (Working President) तथा डॉ. विपेन्द्र सिंह परमार, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा (Head of Department – Physical Education), V.S.S.D. P.G. College, Kanpur को उपाध्यक्ष (Vice President) के पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।

इन नियुक्तियों से संगठन को शैक्षणिक, खेल एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में अनुभवी नेतृत्व प्राप्त होगा। संगठन को आशा है कि दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से उत्तर प्रदेश में कोबुडो मार्शल आर्ट्स, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, खिलाड़ियों के विकास तथा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को नई दिशा प्रदान करेंगे।कार्यक्रम में हिमांशु तिवारी, अश्विनी मिश्रा, हर्ष सक्सेना सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों, खेल प्रेमियों एवं अन्य आमंत्रित सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं तथा मार्शल आर्ट्स को अधिक से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों तक पहुँचाने के विषय पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि मार्शल आर्ट्स केवल आत्मरक्षा की कला नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता एवं चरित्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है। शैक्षणिक संस्थानों में ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिल सकती है।कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सभी सहयोगियों के संयुक्त प्रयासों से संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हों।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button