एसआईआर क़ो लेकर भाकियू टिकैत ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

चंदौली,यूपी: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पुरे देश में स्पेशल इंटेनसिव रिविजन प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार क़ो बर्खास्त कर उनके ऊपर मुकदमा चलाने बिना पाऱदर्शिता के 13 करोड़ से ज्यादा नागरिकों के काटे गए मतों क़ो तत्काल जोड़ने और 2023 में संसोधन किये चयन पैनल से कैबिनेट क़ो हटाकर पैनल में पुनः सीजेआई क़ो जोड़ने क़ो लेकर जिले के तमाम तहसीलों में क्रमशः सकलडीहा में तहसील अध्यक्ष श्रवण मौर्या चंदौली में कन्हैया मौर्या चकिया में जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान नियामताबाद में अलाउदीन नौगढ़ में सुरेश मौर्या के नेतृत्व में सक्षम अधिकारियों क़ो ज्ञापन सौपा गया। मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह बीते दिनों में चुनाव आयोग एक्सपोज हुवा है उसको लेकर देश में आक्रोश है।

लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई में अब किसान पूरी तरह से शामिल हो चुके है. चुनाव आयुक्त तो मात्र एक मोहरा है। भाजपा सरकार येन केन प्रकारेण तरीके से सत्ता में बने रहने के लिए हथकंडे अपना रही है. वोट चोरी इनका एक प्रमुख हथियार बन चूका है. बीते दिनों जिस तरह से दिल्ली में पुलिसिया तंत्र अपनाकर शांतिप्रिय आंदोलन क़ो कुचला गया।अब सारे देश की निगाहे महामहिम राष्ट्रपति और न्यायपालिका की तरफ है। ज़ब तक ज्ञानेश कुमार क़ो बर्खास्त कर मुकदमा नहीं चलाया जाता।देश के किसान सड़को पर उतरेंगे।सकलडीहा में मणि देव चतुर्वेदी श्रवण मौर्या हरजीत सिंह रामाधार शर्मा हाक़िम सुलेमानी छोटू यादव चंदौली में कन्हैया मौर्या प्रभाकर सिंह डॉ राजीव आनंद कुमार चकिया में जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान प्रमोद कुमार नौगढ़ में सुरेश रामनारायण और नियमाताबाद में अलाउद्दीन विनोद आदि ज्ञापन देते समय पचासों किसान उपस्थित रहे।



