खेल

चंदौली शूटिंग बॉल टीम मैनपुरी में 24 से 25 अक्टूबर को आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेलेगी

कुरहना,चंदौली: मैनपुरी स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में 24 से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चंदौली (पीआईएस) टीम के 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। टीम के खिलाड़ी राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

चयनित खिलाड़ियों में कप्तान स्वतंत्र यादव के साथ लवकुश यादव, अंश सिंह यादव, आर्यन यादव, आशीष चौहान, अनुज यादव, सत्यम यादव, सत्यम यादव, अखिलेश यादव, मयंक यादव, अभय यादव और रोशन यादव शामिल हैं।

जिला महासचिव एवं मुख्य कोच कुमार नन्दजी(विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर) ने बताया कि प्रतियोगिता में चंदौली की टीम पूरे उत्साह और तैयारी के साथ हिस्सा लेगी। टीम के कोच की जिम्मेदारी अरुण कुमार यादव संभालेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान में उतरने की अपेक्षा जताई। स्पोर्ट्स टीचर सुनीता कुमारी ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दिवाकर यादव और डीन आरपी सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाएंगे।राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सभी को चंदौली की टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button