ब्रेकिंग न्यूज़

चौसा के लाल अविनाश पहलवान का जापान एशियन गेम्स से लौटने पर होगा 25 अक्टूबर को भव्य सम्मान रैली

चौसा,बक्सर,बिहार: बक्सर की धरती के लाल, कुश्ती जगत में अपनी पहचान बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी,बिहार कुमार विजेता रहे अविनाश पहलवान के सम्मान में अब पूरा जिला एकजुट होने जा रहा है। जापान में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद अविनाश पहलवान के गृह जिले लौटने पर 25 अक्टूबर को भव्य स्वागत किया जाएगा।

बक्सर गोलंबर से होते हुए चौसा निवास स्थान तक स्वागत रैली निकाली जाएगी। इसको लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।बक्सर के लिए यह गर्व का पल है, क्योंकि जिले के चौसा की धरती से जुड़े अविनाश पहलवान ने एशियाई खेलों जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में अपनी भूमिका निभाई है।

उनके सम्मान में 25 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे बक्सर गोलंबर से भव्य स्वागत रैली की शुरुआत होगी। यह रैली सिंडिकेट, बाइपास रोड, ज्योति प्रकाश चौक और पुलिस चौकी होते हुए चौसा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित उनके आवास तक पहुंचेगी। इसके बाद वहां अभिनंदन समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज ने जिले के खेल प्रेमियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से इस स्वागत समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उप चेयरमैन प्रतिनिधि विकास राज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अविनाश पहलवान की उपलब्धि पूरे बक्सर और बिहार के लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मान समारोह से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button