ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में दिवंगत उपनिरीक्षक अरुण चाहर को दी गई सलामी एवं भावभीनी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर,यूपी: जनपद में जानसठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने के बाद उपचार के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र की स्टेडियम चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक अरुण चाहर की दुःखद मृत्यु हो गई। दिवंगत उपनिरीक्षक अरुण चाहर को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर एवं अंतिम सलामी दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ एवं पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, एएसपी सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों द्वारा दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा ससम्मान अंतिम सलामी देकर उन्हें नमन किया गया। इसके उपरांत दिवंगत उप निरीक्षक के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके परिजनों के सुपुर्द कर गृह जनपद/निवास स्थल के लिए रवाना किया गया।

मुजफ्फरनगर पुलिस दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है, हरसंभव सहायता का संकल्प। उपनिरीक्षक अरुण चाहर का असामयिक निधन मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने साथी को खोने से समस्त पुलिस परिवार शोकाकुल है। मुजफ्फरनगर पुलिस उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सेवाओं को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण करती रहेगी। इस दुःखद घड़ी में मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ दिवंगत उपनिरीक्षक के शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है। परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, नियमानुसार देय समस्त सेवा संबंधी लाभ एवं पुलिस वेतन पैकेज के अंतर्गत अनुमन्य लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस इस अपूरणीय क्षति की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन दुःख की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगी और हरसंभव सहयोग के लिए सदैव साथ खड़ी रहेगी। मुजफ्फरनगर पुलिस दिवंगत उपनिरीक्षक अरुण चाहर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button