खेल

फेफना खेल महोत्सव’ क्लस्टर दो खेलों का आगाज

बलिया,यूपी: ‘जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव’ के क्लस्टर दो की प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को चंद्रशेखर स्टेडियम पियरियां में हुआ। चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पूर्व मंत्री एवं खेल महोत्सव के आयोजक उपेंद्र तिवारी ने अमरजीत सिंह संग पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में किसान इंटर कॉलेज, जगदीशपुर ने पियरियां को 13-09 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में सिंहाचावर ने 12-08 किसान इंटर कॉलेज को से पराजित कर फाइनल जीता।

एथलेटिक्स में 100 मीटर जूनियर बालिका में में ज्योति गुप्ता प्रथम, नमिशा यादव द्वितीय व मुस्कान तृतीय, 100 मीटर जूनियर बालक में अयान खान प्रथम, आरिफ अंसारी द्वितीय व जिशान तृतीय, 100 मीटर सब जूनियर बालिका में दीक्षा प्रथम, आराध्य द्वितीय व अनुष्का तृतीय, 100 मीटर सब जूनियर बालक में राहुल यादव प्रथम, आदित्य पासवान द्वितीय व जिगर तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकस्सी में बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए जहां जूनियर बालक वर्ग में राम लाल इंटर कॉलेज पियरियाँ की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सिंघाचावर खुर्द को 2-1 से पराजित किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग की रस्सा कस्सी का फाइनल भी बेहद रोमांचक रहा, जहां किसान इंटर कॉलेज, जगदीशपुर ने सत्यम शिवम सुंदरम, बहादुरपुर को मात दिया।अतिथियों का स्वागत पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, मोहम्मद शमशाद, रोहित राजभर, शिवदयाल यादव, सचिन उपाध्याय, अजय यादव, दीपक कुमार सिंह, सरदार वर्मा, सीमा देवी, नूरजहां, पंकज कुमार यादव आदि ने निभाई। इस दौरान दिनेश तिवारी, हरेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह, मन्नू तिवारी, सर्वानंद तिवारी, विजय प्रकाश वर्मा, टुनटुन उपाध्याय, महेश वर्मा, प्रकाश शर्मा, शंभू नाथ वर्मा, एस पी सिंह, देवदत्त सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेमनाथ सिंह, संजय कुशवाहा, अमित वर्मा, धनंजय गिरी आदि उपस्थित रहे ।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button