बी.डी. स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में लिया बड़ी संख्या में लिया भाग

अंबाला कैंट: अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड टेक्नोलॉजी में आयोजित प्रदर्शनी में बी.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबाला कैंट के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस प्रदर्शनी में विद्यालय की ओर से कक्षा बारहवीं की छात्राएँ शांभवी, आशु और अक्षरा तथा कक्षा ग्यारहवीं की छात्राएँ यदवी, रौनक और खुशी ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा संसद भवन की आकर्षक प्रतिकृति प्रस्तुत की गई, जिसे निर्णायकों ने खूब सराहा और प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।इस उपलब्धि में शिक्षक मोहित एवं शल्लू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन किया और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना भी है।



