शांति मार्च से गूंजा बारुण, बच्चों ने दिया बापू के सत्य-अहिंसा का संदेश

बारुण,औरंगाबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बारुण प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी एवं शांति मार्च निकालकर पूरे क्षेत्र में स्वच्छता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया।
माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और बापू को नमन किया।
तख्तियों के साथ निकला शांति मार्च समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में संदेशपरक तख्तियां लेकर गाँव व पोषक क्षेत्रों में शांति मार्च निकाला। बच्चों की तख्तियों पर “अहिंसा परमो धर्म:”, “शांति का संदेश फैलाएं, हिंसा को दूर भगाएं” और “बापू का यही था सपना, शांतिपूर्ण हो देश अपना” जैसे प्रेरक नारे अंकित थे।अहिंसा एवं बापू के आदर्शों का संकल्प कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और भातृत्व के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में उतारने तथा हिंसा का मार्ग न अपनाने का दृढ संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बापू के विचार आज भी बेहद प्रासंगिक हैं और अहिंसा के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।



